अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय  में मधुमेह,उक्त रक्तचाप,शिकलसेल की हुई जांच *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
डॉ योगेंद्र परिहार और अन्य डॉक्टरों द्वारा हुए 90 पंजीयन का किया गया परीक्षण

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार दिनांक 08 मार्च 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में मधुमेह , उच्च रक्तचाप एवं सिकलसेल सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई ।
शिविर में कुल 90 मरीजों का पंजीयन हुआ जिनका परीक्षण बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. योगेंद्र परिहार , डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. शकुंतला लाहिड़ी एवं डॉ. आशुतोष पाठक द्वारा किया गया । जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं ।
चिकित्सालय द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी तीसरे रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा महिलाओं की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी  जबकि माह के चौथे रविवार को अस्थि एवं शिशु रोग संबंधी विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा ।
इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन होने वाले जनरल चेकअप के अंतर्गत आज 05 मरीजों का परीक्षण डॉ. एस. के. तिवारी द्वारा किया गया जिन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां दी गईं ।
शिविर के सफल संचालन में डॉ. एस. के. तिवारी , राजेश तिवारी , सुखनंदन सिंह , ईश्वरी पेद्राम , दीपक चंद्रवंशी एवं राम सनेही सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Latest
*251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी* *अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन*