Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार 31 मई 2026 को नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया । एक दिन पूर्व हुई मूसलाधार वर्षा के कारण तीर्थकोटि घाट के नीचे नर्मदा नदी में पन्नियां , प्लास्टिक की बोतलें , घास-फूस तथा अन्य कचरा बहकर पहुंच गया था जिसे टोली के सदस्यों ने रामघाट पहुंचकर नदी से बाहर निकाला ।
इस अवसर पर नर्मदा समग्र घाट टोली ने लोगों को संदेश दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी ओर से थोड़ा-थोड़ा प्रयास करे तो नर्मदा का जल सदैव स्वच्छ और पवित्र बना रह सकता है । टोली के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक रविवार नगर के प्रबुद्धजन एवं युवा इस स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें तो अमरकंटक क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है ।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक अमरकंटक आते हैं । उनके द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली पैकिंग सामग्री , प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य अपशिष्ट वस्तुएं कई बार खुले में फेंक दी जाती हैं जो बाद में नालों एवं वर्षा जल के माध्यम से नर्मदा नदी तक पहुंच जाती हैं । ऐसी प्लास्टिक सामग्री के उपयोग एवं फेंकने पर रोक लगाने की आवश्यकता है ।

टोली के सदस्यों डॉ अनिल कुर्मी और डॉ कुंज बिहारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि दीपदान करते समय दीपकों को नदी में प्रवाहित न करें  बल्कि घाट के किनारे सुरक्षित स्थान पर दीप प्रज्वलित करें । नदी में प्रवाहित किए जाने वाले दीपक , तेल , बाती एवं दोने जल की स्वच्छता को प्रभावित करते हैं ।

नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा पिछले आठ-नौ माह से नर्मदा उद्गम से लेकर कपिलधारा तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । टोली के सदस्य दिनेश साहू ने बताया कि अब तक लगभग 15 ट्रॉली से अधिक कचरा नर्मदा नदी एवं उसके घाटों से निकाला जा चुका है । उन्होंने कहा कि यह जन-जागरण एवं स्वच्छता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।
स्वच्छता अभियान में दिनेश साहू , डॉ अनिल कुर्मी , डॉ कुंज बिहारी सोलंकिया , डॉ धर्मेंद्र झरिया , साहिल मोंगरे , श्रवण कुमार उपाध्याय नगर परिषद कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

Latest news
*कबीर जयंती पर डॉ. फूलदास महंत का आह्वान जाग सके तो जाग* *कीटनाशक दवाइयां का  छिड़काव से अनेक बीमारियों का जन्म होता हैमंजू दीदी* *अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था * *नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*