अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*हरतालिका तीज 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत*
*हरतालिका तीज 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक में हरतालिका तीज की धूम बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, मेहंदी-चूड़ियों और पूजा सामग्री की खरीदारी तेज 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत
नर्मदा नगरी में तीज पर्व का उत्साह: सुहागिनें पति की लंबी उम्र और युवतियां मनचाहे वर के लिए कर रहीं तैयारियां, घर-घर सजावट और मेहंदी की रौनक_*
अमरकंटक— हरतालिका तीज के नजदीक आते ही अमरकंटक में उत्साह का माहौल है। बाजारों में पूजा सामग्री, मेहंदी, चूड़ियां, श्रृंगार और साड़ियों की खरीदारी तेज हो गई है। सुहागिनें पति की सुख-समृद्धि और युवतियां मनचाहे वर के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। 14 सितंबर सोमवार को उदया तिथि पर व्रत रखा जाएगा।
