*हरिभूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में पौधारोपण*

* कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

कोटा ग्लोबल पर्यावरण न्यूज़-बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश लेकर हरिभूमि समाचार पत्र द्वारा चलाए जा रहे ‘हरिभूमि हरियाली अभियान’ के तहत मंगलवार को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने बड़ी संख्या में शामिल होकर फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष, कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, सम कुलपति डॉ. जयति चटर्जी और हरिभूमि समाचार पत्र के महाप्रबंधक प्रियंक सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, अधिकारी, कर्मचारी और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिन का अभियान न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधा लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी बड़ी जिम्मेदारी उसे पानी देना, उसकी सुरक्षा करना और उसे वृक्ष बनने तक संभालना है।
कुलपति ने कहा – पौधरोपण हर नागरिक का कर्तव्य–
पौधरोपण हर नागरिक क
कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पौधरोपण से प्रकृति और मानव दोनों को नई ऊर्जा मिलती है। केवल पौधा लगाकर फोटो खिंचवाना नहीं, बल्कि उसे वृक्ष बनाने का संकल्प ही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है।
कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने कहा

कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। हरिभूमि का यह अभियान समाज को जागरूक करने की सराहनीय पहल है।
सम कुलपति डॉ. जयति चटर्जी ने कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन देते हैं। प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।
हरिभूमि के महाप्रबंधक प्रियंक सिंह परिहार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी जनजागरूकता पैदा करना है। यदि हर व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संभाल ले तो पर्यावरण अधिक सुरक्षित हो जाएगा। विश्वविद्यालय का सहयोग सराहनीय है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने तय किया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमित निगरानी की जाएगी ताकि आने वाले वर्षों में परिसर और अधिक हरा-भरा बन सके।
इस अवसर पर नीरज कश्यप, पुष्पा कश्यप, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. ज्योतिबाला गुप्ता, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. निकेत शुक्ला, डॉ. आर.पी. चौधरी, डॉ. जयशंकर यादव, डॉ. ब्रम्हेश श्रीवास्तव, डॉ. अंशुल श्रीवास्तव, डॉ. के.के. पांडे, डॉ. आशीष पांडे, डॉ. मनीष मुखर्जी, अनूप शुक्ला, किशोर सिंह, अमित जायसवाल, योगेश मिश्रा, दीप्ति जाटवर, अर्पिता केशरवानी, आलोक खत्री, विजेंद्र जायसवाल, दीपक कौशिक सहित सभी विभागों के प्राध्यापक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

