ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुअरों की मौत पर पशुपालन विभाग का स्पष्टीकरण*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

सुअरों की मौत पर पशुपालन विभाग का स्पष्टीकरण, स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं, फार्म क्वारंटीन

भाटापारा/बलौदाबाजार –टेहका रोड स्थित समीर ध्रुव के फार्म में सुअरों की मौत के मामले में पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि नहीं हुई है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर की आशंका है।

उप संचालक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया 1 सितंबर को सूचना मिलते ही इलाज शुरू किया गया, 7 सितंबर को सैंपल लेकर जिला लैब भेजे गए और अब सैंपल NIHSAD भोपाल भेजे गए हैं, रिपोर्ट आना बाकी है।

विभाग ने कहा यह जूनोटिक रोग नहीं है, इंसानों में नहीं फैलता, पूरी तरह सुरक्षित है। एहतियातन फार्म को क्वारंटीन कर 1 KM दायरे में निगरानी बढ़ा दी गई है, अफवाहों पर ध्यान न दें।

Latest