अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*अमरकंटक में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक में दो दिन की रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन कोहरे और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें पहाड़ियों पर छाया मनमोहक कोहरा जनजीवन प्रभावित
अमरकंटक— पिछले दो दिनों से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से अमरकंटक में ठिठुरन बढ़ गई है। घने कोहरे और कम दृश्यता से वाहन चालकों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं मजदूरों का काम ठप होने से रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया, AQI 22 रहा। हालांकि बारिश से धुली वादियों और पहाड़ों पर छाए कोहरे का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
