अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा स्वच्छता और पर्यावरण कार्यक्रम*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा की नगरी अमरकंटक से होगा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे जनसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम, कलेक्टर रत्नाकर झा ने की तैयारियों की समीक्षा
अमरकंटक मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक से 17 सितंबर को जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में श्रमदान, पौधारोपण, नर्मदा पूजन, दीप प्रज्वलन और महाआरती सहित जनजागरूकता के कार्यक्रम होंगे।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने नर्मदा सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समर्पण से कार्यक्रम संचालन के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, एसडीएम प्राशी अग्रवाल सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
