करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव में दहशत*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव रिपोर्ट


अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे पीपरखुटी में बाघ का हमला: खेत में काम कर रहे किसान संजू मरकाम पर सुबह-सुबह झपटा, हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी, हॉस्पिटल रेफर

कोटा / दवनपुर/पीपरखुटी/ अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम पीपरखुटी में आज सुबह बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसान संजू मरकाम पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि संजू मरकाम रोज की तरह सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान जंगल की ओर से आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में संजू बुरी तरह घायल हो गया है। उसके हाथ और पैर में गहरे जख्म आए हैं, तस्वीरों में खून से लथपथ घाव साफ दिख रहे हैं।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर खेत में बाघ के पंजे के बड़े-बड़े निशान भी मिले हैं, जिससे हमले की पुष्टि हो रही है।

घटना के बाद से पीपरखुटी गांव सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अक्सर वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं।
अचानकमार में बाघ का आतंक बरकरार, वन विभाग बेखबर पीपरखुटी में किसान संजू मरकाम पर हमला – घायल तड़पता रहा, अधिकारी मौके पर लेट में पहुंचे ।

वन विभाग एसडीओ भास्करन से टेलीफोन में बात करने पर उनके द्वारा  जानकारी देने से कतराते रहे।

Latest
*वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा ज.पं .के ग्राम पं. तुलुफ में रेल लाइन पार मोहली में गुणवत्ता फेल आमागोहन में अ... *सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*