अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक थाना में गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक

अमरकंटक – गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए थाना अमरकंटक में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मानिम टोप्पो ने की। इसमें पुलिस गश्त बढ़ाने, पंडालों में प्रकाश व्यवस्था और विसर्जन कुंड पर नगर परिषद द्वारा व्यवस्था व फायर ब्रिगेड तैनाती पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधि, पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest