अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन बर्फानी आश्रम में*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के बर्फानी आश्रम में श्रद्धा-भक्ति के साथ प्रारंभ हुई सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा

प्रथम दिवस भव्य कलश शोभायात्रा के साथ नर्मदा उद्गम कुंड में हुआ विधिवत पूजन-अर्चन
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों भक्तिरस में सराबोर है । नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 14 नर्मदा उद्गम मंदिर के पीछे स्थित बर्फानी आश्रम परिसर में 03 मई 2026 दिन  रविवार से ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि एवं विशाखा नक्षत्र के पावन योग में देवर्षि नारद जयंती के शुभ अवसर पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ । यह आध्यात्मिक आयोजन 09 मई 2026 दिन शनिवार तक श्रद्धा , भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ निरंतर संपन्न हो रहा है ।
प्रथम दिवस बर्फानी आश्रम परिसर से विशाल एवं भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई  जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर शामिल हुए । भजन-कीर्तन , वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि एवं हरिनाम संकीर्तन के बीच निकली । यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंची । वहां पवित्र नर्मदा उद्गम कुंड में कथा कलश का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया । इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र “हरि बोल” और “जय मां नर्मदा” के जयघोष से गुंजायमान हो रहा था ।
कथा व्यास पीठ से विद्वान वक्ता डॉ. पंडित नरेंद्र पांडेय जी महाराज  अमरकंटक द्वारा संगीतमय एवं रसपूर्ण शैली में श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराया जा रहा है । उनकी मधुर वाणी एवं ओजस्वी प्रस्तुति से श्रोता भावविभोर होकर कथा रस का आनंद ले रहे हैं । कथा का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बर्फानी आश्रम के विशाल   हॉल में किया जा रहा है  जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं ।
इस पुण्य आयोजन का संचालन सुखदेव समिति कपासहेड़ा (नई दिल्ली) एवं बालोर (हरियाणा) के तत्वावधान में किया जा रहा है । कथा के मुख्य यजमान के रूप में  प्रेम यादव ,  सुशील यादव ,  चंद्रावती यादव ,  सुरेंद्र यादव ,  कप्तान यादव एवं कृष्णा खत्री श्रद्धापूर्वक अपनी सेवाएं अर्पित कर रहे हैं ।
आयोजन मंडल में  इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में सहयोगकर्ताओं द्वारा तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया जा रहा है ।
आयोजन का समापन 09 मई 2026 दिन शनिवार को हवन-पूजन , कन्या पूजन , संत समागम एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा ।
यह दिव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में सद्भाव , संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरण का भी सशक्त माध्यम बनकर जनमानस को धर्ममय वातावरण से जोड़ रहा है ।

Latest
*हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश*