*जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*विधायक इन्द्र साव ने जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण, देशप्रेम और विकास का दिया संदेश*
भाटापारा 16 अगस्त/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में विधायक इन्द्र साव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की धुन और भारत माता के गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा फहराया गया। तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी श्यामा पटेल सहित विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचरियों ने विधायक इन्द्र साव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद धनंजय तिवारी ने ओजस्वी कविता के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को कविता के माध्यम से समा बांधते हुए क्षेत्र के विधायक इंद्र साव को संबोधन हेतु आमंत्रित किया उन्होंने संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आगे कहा आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, आजादी सिर्फ अधिकार नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है। यह आजादी हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरोहर है। इसे संभाल कर रखना, अक्षुण बनाएं रखना हम सबका पहला कर्तव्य है। आज का दिन मात्र तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान गाने और मिठाई बाँटने का दिन नहीं है। आज का दिन उस गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, जिसकी कीमत हमारे देश के अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहूती देकर चुकाई थी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उपस्थित जनसमुदाय को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर, सतीश अग्रवाल, रमेश यदु, गणेश धु्रव, डॉ.बसंत भृगु, सुरेश वर्मा, आलोक मिश्रा, गौरी भृगु, राजकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, रोशन हबलानी, मोहन केसरवानी, अमित शर्मा, चंद्रशेखर चक्रधारी, अजय ठाकुर, चंद्रकांत खूंटे, ठाकुरराम साहू, विनोद अग्रवाल, नानू सोनी, विमलेश्वरी धु्रव, धनंजय तिवारी, अशोक तिवारी, नितिन शुक्ला, देवनारायण बाँधे, अशोक धु्रव, घनाराम साहू, सत्यनारायण जोशी, नरेश चौबे, वैभव केसरवानी, लक्ष्मी पांडे, सुरेन्द यदु, प्रमिला साहू, मुकेश साहू, राजदीपक पांडे, रोहित साहू, प्रशांत गांधी, संतोष सोनी, सतरूपा वर्मा, हिरमत साहू, शरद खरे, शरीफ खान, संतोष अग्रवाल, शैलेन्द्र अहिरवार, गिरीश पारप्यानी, सचिन्द शर्मा, जहीर बांठिया, दीपक निर्मलकर, चंद्रकांत साहू, पुनीत मानिकपुरी, ओमप्रकाश यदु, अय्यूब बांठिया, शेषनारायण यदु, उमाशंकर गुप्ता, विमल शर्मा, दिनेश यदु, मनमोहन कुर्रे, सत्यजीत शेंडे, राजा तिवारी, मोहन निषाद, शादाब जलियांवाला, मुकेश हेंवार, धनंजय कुर्रे, पिंटू रजक, शशांक बंजारे, संजय टंडन, शशांक चौबे, मुनींद्र साहू, कीरत वर्मा, ईश्वर सेन, देवेंद्र वर्मा, गोविंदा देवदास, किशन निर्मलकर, दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास, विजय महिलांगे, नानकराम लहरें, पूनाराम साहू, हंसराज बंसल, निर्मला कौशले, सरस्वती साहू, सकीना, दिव्य, आदिल, चनीजा, आशीष वर्मा, राहुल साहू, फैज़ान अहमद, कुंजू साहू, सतीश गेंड्रे, महेंद्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, संतोष यादव, ललित विश्वकर्मा, डोमार सेन, पप्पू यदु, चौतराम, फागू यदु, अश्वनी साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे





