*रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू*

*रतनपुर ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*

रतनपुर ग्लोबल न्यूज–आस्था और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर, रतनपुर में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा निर्णय लिया है।
• ट्रस्ट के अनुसार अब रतनपुर के स्थानीय निवासियों को छोड़कर अन्य सभी श्रद्धालुओं के लिए ₹100 शुल्क पर VIP दर्शन की सुविधा शुरू की गई है। जो भक्त लंबी कतार में नहीं लगना चाहते वे इस व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे।
किन्हें मिलेगी निशुल्क सुविधा
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सीनियर सिटीजन के साथ आने वाले 1 व्यक्ति और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए VIP दर्शन पूर्णत निशुल्क रहेगा।
पहले दिन ही 26 हजार से अधिक की आय
• यह व्यवस्था आज से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन ही VIP दर्शन से 26,000 रुपये से अधिक की राशि मंदिर कोष में जमा हुई। नवरात्रि और त्योहारों पर घंटों इंतजार की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
• ट्रस्ट ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके लिए अलग काउंटर बनाकर विशेष सुविधा दी जाएगी। VIP दर्शन से प्राप्त आय का उपयोग मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं पर किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के लिए पहले की तरह निशुल्क दर्शन की व्यवस्था जारी रहेगी।