*16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया*


*रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*
!!!रतनपुर ग्लोबल न्यूज!!!दिनांक 16 अगस्त 2026 को क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समूह की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव को यादगार बनाया।
• कार्यक्रम की मेजबानी मालती गुप्ता, पूजा गुप्ता, निधि महावर एवं मोना चंद्रनाहू ने की। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। खेल प्रतियोगिताओं में पूजा गुप्ता एवं अन्नपूर्णा चंदेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘

सावन सुंदरी का ताज मालती गुप्ता के सिर सजा।
• पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम में निधि जायसवाल, पुष्पलता कश्यप, सुषमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंजना वर्मा, प्रतिभा कश्यप, सरला जायसवाल, अनुराधा जायसवाल, कल्पना शर्मा, कविता जायसवाल, मुस्कान गहलोत, सीमा सोनी, सुनीता यादव, सोनू गुप्ता, नीलू मानिक, गायत्री वैष्णव, पूनम जायसवाल, सुनीता सिंह, गूंजा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
• सावन उत्सव ने सभी प्रतिभागियों के बीच आपसी सौहार्द, आनंद और उत्साह को और बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।
