करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री रामलला दर्शन योजना के तहत संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना*


*श्री रामलला दर्शन योजना के तहत संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना*

*अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन*

*जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान गायत्री साहू ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी*

*श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्री राम के जयकारों से गूंजा बिलासपुर*
*बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़* 6 अगस्त/ 2024/ श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान , निगम कमिश्नर अमित कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया।
बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु ट्रेन में भजन कीर्तन करते रहे। बिलासपुर की जोरापारा सरकण्डा निवासी रमा तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है,और हम श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं। कोरबा के प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है। इस योजना के तहत आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। रायगढ़ जिले की श्रीमती राजकुमारी पटेल नेने कहा कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

Latest
*गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *ब्रेकिंग न्यूज़10 माह से वेतन नहीं, स्कूल में हंगामा BEO गोपाल दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत*