ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*मिनी मैराथन प्रतियोगिता में भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित*

*भाटापारा 2 अक्टूबर* नगर में गुरुवार सुबह का नजारा बेहद ऊर्जावान रहा। भारत माता सैनिक फिजिकल अकादमी, भाटापारा द्वारा आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं, स्कूली बच्चों एवं बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे नगर में फिटनेस और देशभक्ति का संदेश गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता  शर्मा सम्मिलित हुए। शर्मा ने सभी धावकों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मैराथन के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में  शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में शर्मा ने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि अनुशासन, देशभक्ति और फिटनेस के संकल्प की दौड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया हिट इंडिया के मंत्र को आज भाटापारा के युवाओं ने चरितार्थ कर दिया है। जब हमारा युवा फिट रहेगा, अनुशासित रहेगा, तभी हमारा भाटापारा, हमारा छत्तीसगढ़ और हमारा भारत विकसित और सशक्त बनेगा।

भारत माता सैनिक फिजिकल अकादमी जिस प्रकार युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर रही है, वह प्रशंसनीय है। अंत में इस सफल आयोजन के लिए शिवरतन शर्मा ने अकादमी के संचालक मंडल एवं सहयोगियों को बधाई दी।

Latest
*स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*