*सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित*


ग्लोबल न्यूज रायगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों के 33 दिनों के वेतन का आदेश लंबित
रायगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 13 जून 2026 को रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने की घोषणा की गई थी। तीन माह बीत जाने के बाद भी आदेश जारी न होने से प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।
AEBAS पर दोहरे मापदंड NHM कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का* ने कहा कि _”एक तरफ जिला प्रशासन AEBAS लगाकर कर्मचारियों की पल-पल की उपस्थिति की सख्त निगरानी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन कराने और समय पर वेतन दिलाने में विफल है जनवरी 2026 से वेतन चक्र 16 से 15 तारीख किया गया है, फिर भी हर माह 15-20 दिनों का विलंब हो रहा है।
संघ की मांग प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पुरन दास ने कहा कि हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट कर अविलंब आदेश जारी किया जाए और भुगतान की समय-सीमा बताई जाए। हर माह नियमित व समयबद्ध वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
