अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत*

–
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक नर्मदा उद्गम पर गूंजे वेद-मंत्र, शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती का प्रथम नगर आगमन*

अमरकंटक– मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली पवित्र नगरी में शनिवार को आध्यात्मिक उल्लास छा गया। पश्चिमाम्नाय द्वारका-शारदा पीठाधीश्वर अनंत  विभूषित 1008 जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का शंकराचार्य पद पर आसीन होने के पश्चात *प्रथम नगर आगमन हुआ।

नगर प्रवेश के साथ ही मार्ग भर वेद-मंत्रों, जयघोषों और पुष्पवर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। बांधा तिराहे पर मार्कण्डेय आश्रम के आचार्य स्वामी रामकृष्णानंद जी महाराज, धारकुंडी आश्रम के स्वामी लवलीन बाबा, कामद गिरी आश्रम के स्वामी अखिलेश्वर दास जी, झूलेलाल आश्रम के स्वामी राजेश आजाद, कल्याण सेवा आश्रम के स्वामी हिमाद्री मुनि जी, शांति कुटी आश्रम के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी सहित विभिन्न आश्रमों ने भव्य स्वागत किया।

शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर उन्होंने त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। आश्रम परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद से गूंज उठा।

प्रवास के दौरान पादुका पूजन, ललिता सहस्रनाम पाठ, रुद्राभिषेक, मां नर्मदा पूजन तथा विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Latest
*गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *ब्रेकिंग न्यूज़10 माह से वेतन नहीं, स्कूल में हंगामा BEO गोपाल दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत*