ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान*

*भाटापारा में गरिमामय जयंती समारोह, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले  हर वार्ड हर मोहल्ले तक पहुंचेगा विकास*

भाटापारा 2 अक्टूबर नगर पालिका परिषद भाटापारा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि गांधी और शास्त्री की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा के अपने संकल्प को मजबूत करने का दिन है। गांधी ने सिखाया कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं बल्कि जनसेवा होनी चाहिए। शास्त्री जी ने सिखाया कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा परिचय उसका पद नहीं बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही होती है।

उन्होंने कहा नगर पालिका सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के साथ नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे बल्कि आम नागरिक के जीवन में दिखे।

स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा स्वच्छता केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जय जवान, जय किसान का मंत्र याद दिलाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति और ईमानदारी से लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

अध्यक्ष ने कहा महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि माल्यार्पण तक सीमित नहीं होनी चाहिए। गांधी जी के सत्य, स्वच्छता और सेवा तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारना ही वास्तविक सम्मान है। आइए संकल्प लें कि भाटापारा के विकास में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Latest
*स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*