करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

धार्मिक समाचार



भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

*करगीरोड (कोटा)।पितृ मोक्ष के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित महा विशाल श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार 29 सितंबर से हुआ जो 5 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजक एकता युवा मंच डाक-बंगला कोटा द्वारा आयोजित इस कथा में कथा आचार्य रविनंदन  के मुखारविंद से भक्त कथा श्रवण करेंगे।

कलश यात्रा पंडाल से संगीत मय बैंड बाजा के साथ चंडी माता चौक, राधा कृष्ण मंदिर, रेलवे स्टेशन होते हुए शनि मंदिर से जल लेकर पुनः कथा पंडाल तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। मार्ग में पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कलश यात्रा के समापन पश्चात विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद्भागवत कथा पुराण का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व, भगवान श्रीकृष्ण की महिमा तथा भक्ति मार्ग का वर्णन किया गया।

Latest
*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार* *अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन*