*गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज
श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*
*अमरकंटक में 25वां निर्माण महोत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक, गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन*
अमरकंटक मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री गीता स्वाध्याय मंदिर में परमपूज्य ब्रह्मलीन श्री 108 स्वामी ब्रम्हेन्द्रानन्द गिरिजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 25वें निर्माण महोत्सव का भव्य आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानन्द गिरिजी महाराज की स्मृति में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में श्री नर्मदा नाम संकीर्तन, श्री दादाजी नाम संकीर्तन, वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम पाठ तथा संतों के प्रवचन होंगे।
कार्यक्रम विवरण
– 4 अक्टूबर (रविवार) प्रातः 8 बजे – 24 घंटे अखंड श्री नर्मदा नाम संकीर्तन शुभारंभ
– 5 अक्टूबर (सोमवार) प्रातः 9 बजे पूज्य दादाजी प्रकटोत्सव, पूजन-अर्चन, 24 घंटे अखंड दादाजी नाम संकीर्तन, सायं 8 बजे आरती
– 6 अक्टूबर (मंगलवार) प्रातः 7:30 बजे – शांति पाठ, वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम, दादाजी पूजन, महाआरती, शिवरूद्राभिषेक, समाधि पूजन। प्रात 11 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं संत प्रवचन, दोपहर 12 बजे से विशाल संत भोज एवं भंडारा
गीता स्वाध्याय मंदिर के महंत स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज* एवं आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
