अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां, प्रथम दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा

अमरकंटक मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

श्री कल्याण सेवा आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिनों तक मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिवस मां दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए वाद्य यंत्र कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। भक्ति संगीत, जयघोष और धार्मिक उत्साह के बीच पूरी अमरकंटक नगरी भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी।

नवरात्रि के दौरान वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान आचार्य धार्मिक अनुष्ठानों का मार्गदर्शन करेंगे। नौ दिनों तक मां भगवती का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती होगी। महोत्सव के समापन पर दशहरा के अवसर पर विशाल नगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां जगदंबा की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है।

Latest
*अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*