करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बकरीद की नमाज…कोटा मुस्लिम जमात ने ईदगाह में अदा की*

*कोटा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब भरत गुप्ता की रिपोर्ट*कुर्बानी का त्योहार ईदुल अजहा (बकरीद)
कोटा-नगर सहित कोटा से लगे ग्रामीणइलाको के सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम-भाई नमाज में शामिल हुए।
करगीरोड-कोटा:-तेज गर्मी व त्योहार के एक दिन पूर्व तेज बारिश व आज सुबह से मौसम के लुकाछिपी के बीच कोटा मुस्लिम-समाज के लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईदुल-अजहा (बकरीद) की नमाज आज ईदगाह में अदा की..सुबह से ही बारिश के बूंदाबांदी के बीच आसमान में छाए काले बादलों से ऐसा लगने लगा था..कि एक बार फिर से तेज बारिश हो सकती है पर 7:30 बजते-बजते मौसम पूरी तरह से खुल चुका था गर्मी के तपिश के बीच ईदगाह-कोटा में सुबह 08:10 बजे ईदुल-अजहा की नमाज अदा की गई नमाज पूरी होने के बाद मुस्लिम-समुदाय के लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।
ईदुल-अजहा का चांद नजर आने के बाद कुर्बानी का त्योहार ईदुल-अजहा (बकरीद) के लिए बकरों का बाजार सजने लगता है, मुस्लिम समुदाय के वो लोग जो की उस काबिल है,जिन्हें खुदा के हुक्म के मुताबिक खुदा की राह में कुर्बानी करने का हुक्म है,ईदुल-अजहा बकरीद के इसी महीने में पूरे विश्व से जिसमें हिंदुस्तान भी शामिल है..लाखो की संख्या में मुस्लिम-समुदाय के तीर्थ-स्थान कहे जाने वाला मदीना मुनव्वर काबा शरीफ में हज करने पहुंचते है,सुबह 8:10 बजे मस्जिद-ताहा के पेश ईमाम गुलजार साहब के द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई।
ईद की नमाज के बाद दुवाओं का दौर शुरू हुआ प्रदेश सहित पूरे मुल्क की खुशहाली सहित आपसी सौहार्द के लिए दुवाए मांगी गई इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए दिखाई दिए..नमाज के बाद कब्रस्तान पहुंचकर मुस्लिम-समुदाय के लोग अपने घर परिवार रिश्तेदारों जो की इस दुनिया से जा चुके है, उनके कब्रो पर जाकर फूल-इतर पेश करते हुए दुवाए करते हुए दिखे खराब मौसम के बीच ईदुल-अजहा बकरीद के नमाज की तैयारी के इस पूरे इंतजाम में मस्जिद कमेटी-कोटा के मौजूदा पदाधिकारी व बाकी सदस्य आज सुबह से ही लगे हुए थे।
ईद की नमाज के दौरान हर साल की तरह इस साल भी पुलिस-विभाग के जवानों की ईदगाह में मौजूदगी रही..त्योहार के एक दिन पूर्व ही कोटा थाने में थाना प्रभारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आहूत हुई थी, ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस विभाग के जवानों को भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।मस्जिद-कमेटी-कोटा के मौजूदा अध्यक्ष जनाब बशीर बेग मदरसा-कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, सचिव अब्दुल गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज रजा, अमजद खान, मोईद कुरैशी सईद खान, अहमद कुरैशी, शेख सिराज, अशरफ कुरेशी, फिरोज खान, दादाभाई, बग्गू खान, शमीम खान (गोलू) हासिम अली, हसीन खान, रियाजत खान, अरमान खान, आमिर खान, अहमद हसन, शमीम खान, सदरुद्दीन खत्री, शाबिर अली, शमशुल खान, फिरोज खान, आरिफ मिर्जा, रज्जब खान अनवर खान, मिर्जा नईम बेग, रियाज खान, सुब्राती खान, रूबी खान, मिन्नु खान, आजम खत्री, अज्जू बागड़ी, हसन खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

Latest
*रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू*