अमरकंटक

*नरेंद्र मोदी जी की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर मिठाई बांटी गई *

अमरकंटक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जी की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर मिठाई बांटी गई ।
अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर मुख्य द्वार पर आज शाम आठ बजे श्री नरेंद्र मोदी जी की (एनडीए सरकार) तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली । इस शपथ ग्रहण समारोह का उत्साह अमरकंटक के भाजपा कार्यकर्ता पर भी खूब दिखा । अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया की अगुवाई में मां नर्मदा मंदिर मुख्य द्वार पर सभी भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ खूब आतिशबाजी की गई और एक दूसरे से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त किए इसके अलावा बाहर से आए पर्यटकों को भी मिठाई बांट कर भारतीय जनता पार्टी मंडल अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर के सामने खूब उत्साह के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कर प्रसन्नता जाहिर किया गया ।
अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार पनारिया , अंबिका प्रसाद तिवारी, राम गोपाल द्विवेदी , उत्तम कुमार द्विवेदी , दिनेश कुमार द्विवेदी , मुनीश प्रसाद पांडेय , सोनू जैन , रिंकू चंद्रवंशी , बबलू द्विवेदी , मृत्युंजय गुप्ता , श्रीमती बविता सिंह , ओमप्रकाश अग्रवाल , मथुरा प्रसाद मिश्रा , पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय व अन्य अनेक भाजपा कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधिगण , नगर के गणमान्यजन सब नर्मदा मैया की जयकारा लगाते हुए नरेंद्र मोदी जी की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्नता व्यक्त कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाइयां दी ।

Latest
*GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी* *अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप*