गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कांग्रेस का हल्ला-बोल: धान संग्रहण केंद्रों में भंडारण व्यवस्था फेल

धान संग्रहण केंद्रों के निरीक्षण में सामने आईं व्यवस्थागत कमियां, कांग्रेस ने की समय रहते सुधार की मांग

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजमती भानू के नेतृत्व में जिले के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य धान खरीदी की वर्तमान स्थिति, संग्रहित धान की मात्रा तथा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

निरीक्षण दल ने गौरेला, टीकरकला, लालपुर, मेडुका, लरकेनी एवं सिवनी धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर वहां बची धान की मात्रा, भंडारण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थागत कमियों की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्था और भंडारण में लापरवाही सामने आई। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए धान संग्रहण केंद्रों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी।

निरीक्षण दल में गुलाब सिंह राज (छाया विधायक), मुद्रिका सर्राटी (जिला उपाध्यक्ष), पंकज तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष), चंद्रभान मलैया (जिला कार्यसमिति सदस्य), राकेश मसीह (जिला महामंत्री), बेचू सिंह अहिरेश (आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष), अवधेश गुर्जर (जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष)* सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*