Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पौध रोपण को बढ़ावा देना और सतत रक्षा करना – वीरेंद्र कुमार*

****अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट****अमरकंटक में एक पेड़ मां के नाम वन परिक्षेत्राधिकारी सहित रोपित किया गया ।
//अमरकंटक //- मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में गुरुवार को फॉरेस्ट स्टाफ के लगभग सभी कर्मचारी , अधिकारी और वन मंडल अनूपपुर के कर्मचारीये तथा वन परिक्षेत्र भूंडाकोना कर्मचारी सहित  ने अमरकंटक से जालेश्वर मार्ग पर प्लान्टेशन अंदर क्षेत्र में  मिलकर एक पेड़ मां के नाम रोपित किए । सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने एक एक पौधा अपने हाथों से लगाया और सभी ने बरसात के मौसम में रिमझिम बारिश के बीच जाकर एक पेड़ मां के नाम  लगाया गया जिसे संजोकर रखा जाना अति आवश्यक बताया गया ।
वन परिक्षेत्राधिकारी अमरकंटक ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम लगाया गया जो एक अभियान भी है और प्रकृति की  रक्षा भी है । पर्यावरण को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है । विभाग द्वारा भी वृहद रूप से वृक्ष लगाए गए हैं। अमरकंटक क्षेत्र में जहां यूकेलिप्टिश वृक्ष प्लांट थे उन जगहों पर उन्हें हटा कर पूरे प्लांटों में औषधीय पौधे सहित अनेक प्रकार के वृक्ष लगाए जा चुके है और आगे जहां भी आवश्यकता लगेगी वहां और भी लगाए जाएंगे । अमरकंटक के अनेक वार्डो में पिछले वर्ष वृहद रूप से वृक्षा रोपण किया गया था जहां आज प्रकृति अपनी छटा बिखेरे हुए है एवं हरियाली दिखाई दे रही है ।
फॉरेस्ट विभाग के अलावा लोगों को बढ़ावा देकर पौधों को लगवाने और उनकी देखभाल के साथ सतत रक्षा करना उद्देश्य बना रहता है ।
एक पेड़ मां के नाम पौध रोपण में वन परिक्षेत्राधिकारी अमरकंटक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ ही वनमण्डल अनूपपुर के लिपिक रवि कुमार परस्ते , कु.शीनू मिश्रा के अलावा परिक्षेत्र सहायक भुंडाकोना के जमुना सिंह मार्को के अतिरिक्त रमाकांत पटेल , कु. साधना मार्को , हरिलाल प्रजापति , विंदु पटेल एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा भी एक एक पौधा रोपित किया गया ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*