*आत्मीयता और अपनत्व के संग भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
करगी रोड कोटा में आस्था, आत्मीयता और अपनत्व के संग मनाया गया भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन
पंचमुखी हनुमान मंदिर की भजन मंडली की मधुर प्रस्तुति से गूंज उठा निवास, भाजपा- कांग्रेस सहित सर्व समाज के लोगों ने दी बधाई
*करगी रोड, कोटा ग्लोबल न्यूज*
करगी रोड कोटा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन इस बार किसी उत्सव से कम नहीं रहा। उनका निवास स्थान आस्था के दीपों, आत्मीयता की मुस्कानों और अपनत्व की मधुर छांव से आलोकित हो उठा। राजनीति की सीमाओं से परे, नगर के वरिष्ठ जन, कार्यकर्ता, पत्रकार बंधु और परिवारजन एक ही छत के नीचे एकत्रित हुए और उन्होंने एक सच्चे जनसेवक को जन्मदिन की हृदय से शुभकामनाएं दीं।
भजन-कीर्तन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर की भजन मंडली की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति से हुआ। भजनों की मधुर धुन और ढोलक-हारमोनियम की थाप पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित जनों ने भजन-कीर्तन के साथ जन्मदिन की मंगलकामना की। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो हनुमान जी के आशीर्वाद से ही इस पावन अवसर की शुरुआत हो रही हो।
सर्व समाज की रही गरिमामयी उपस्थिति
जन्मदिन समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, उपाध्यक्ष, पार्षद प्रदीप कौशिक, पार्षद बाबा गोस्वामी, वार्ड नंबर 5 के पार्षद बहरा, संतोष, जब्बार खान, देवेंद्र कौशिक, मित्र मिलन अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सतीश तिवारी, मोहन सोनी, मनोज सोनी, मोहन वैद्य, टिंकू शर्मा, राकेश गुप्ता, प्रफुल्ल चौहान, वंदे मातरम मित्र मंडली के गोपाल सिंह, रामनारायण तिवारी, अनुराग तिवारी, सत्यशील अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर विक्रम खेत्रपाल, डॉक्टर राम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिला शक्ति के रूप में श्रीमती रेखा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल सहित बहुत से परिवारजन उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष गायत्री साहू, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कमलजीत अजमानी, उत्तम प्रजापति, मंडी अध्यक्ष, एल्डरमैन नंदू छतरी, करगी मंडल, बेलगहना मंडल के पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमन अग्रहरि, जिला मंत्री सूरज साहू, सह कोषाध्यक्ष देवकिशन साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, चंद्रकांत अग्रवाल सहित समस्त युवा मोर्चा और समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
पत्रकार बंधुओं ने भी दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं में प्रदीप गुप्ता, हरीश चौबे, संजू शुक्ला, जावेद खान, रामनारायण यादव, सुरज गुप्ता राजा गुप्ता सहित अनेक पत्रकारों ने वेंकट लाल अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
सादगी और सेवा ही पहचान
वेंकट लाल अग्रवाल की पहचान एक सादगीपूर्ण, मिलनसार और सेवाभावी नेता के रूप में है। वर्षों से वे पार्टी और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते आ रहे हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर न केवल भाजपा, बल्कि कांग्रेस सहित सभी दलों और समाज के लोगों ने एकजुट होकर उन्हें सम्मान दिया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी। अंत में अग्रवाल परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।


