*अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
मां नर्मदा की उद्गमस्थली के धार्मिक , आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक महत्व से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
अमरकंटक – मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार 21 नवंबर 2026 को शहडोल जिले के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं पर्यटन भ्रमण दल पहुंचा । स्टूडेंट मॉडल हाई स्कूल पपौंध (ब्योहारी) के 61 छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान अमरकंटक की धार्मिक , आध्यात्मिक , प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को करीब से जाना ।
विद्यालय संचालक संतोष कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों का यह भ्रमण आयोजित किया गया । दल में शिक्षक आशीष तिवारी , राम जी मिश्रा , जितेंद्र विश्वकर्मा , अंजू रावत , वर्षा द्विवेदी , सिद्दीकी शुक्ला , श्रेया विश्वकर्मा , शिवानी विश्वकर्मा , आरती रजक , आकांक्षा विश्वकर्मा एवं अनुराग विश्वकर्मा शामिल रहे ।
अमरकंटक के प्राकृतिक सौंदर्य , पर्वतीय वातावरण , धार्मिक स्थलों एवं आध्यात्मिक महत्व ने विद्यार्थियों को आकर्षित किया । भ्रमण के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ प्रकृति , पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ ।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक , आनंददायक एवं यादगार अनुभव रही ।

