ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सेमरिया घाट मे दिखा उमंग और* उल्लास का उत्सव
*छत्तीसगढी अग्रवाल समाज का संयोजन सर्व समाज की भागीदारी*

भाटापारा25 नवंबर/श्रद्धा तपस्या एवं भक्ति का बिम्ब है कार्तिक मास एक दीप की तरह उजियारा का संदेश देती है  प्रत्येक अनुष्ठान,जिसकी दिव्य अभिव्यक्ति पुण्य स्नान एवं दीपदान से होती है, दीपावली महापर्व का भव्य वैभव अपने मे समेटे इस दिव्य मास की पूर्णता देवऊठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के पंच दिवसीय दिव्य अनुष्ठान से होती है,इस वर्ष भी उमंग और उल्लास भरा नजारा भाटापारा परिक्षेत्र मे नजर आया सेमरिया घाट बनी अनुष्ठान की साक्षी कार्तिक मास प्रारंभ होने के साथ ही पुण्य स्नान एवं दीपदान का अनुष्ठान प्रारंभ हो जाता है,जिसकी भव्य अभिव्यक्ति पंच दिवसीय दीपावली के साथ ही देवऊठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली तक भव्य अनुष्ठान के रुप मे होती है,इस वर्ष भी भाटापारा क्षेत्र मे इसकी उमंग एवं उल्लास भरी बानगी नजरआयी,मातृशक्तियों की विशेष भागीदारी तथा छत्तीसगढी अग्रवाल समाज के संयोजन मे शिवनाथ नदी तट सेमरिया घाट कार्तिक महोत्सव के भव्य अनुष्ठान की साक्षी बनी चुनरी महोत्सव छप्पन भोग महाआरती देवऊठनी एकादशी से मातृशक्तियों द्वारा पुण्य स्नान एवं दीपदान का अनुष्ठान प्रारंभ किया गया जिसकी पूर्णता देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हुई छत्तीसगढ अग्रवाल समाज के संयोजन मातृशक्तियों की विशेष भूमिका तथा सर्व समाज की भागीदारी से श्रद्धा तपस्या एवं भक्ति की भव्य अभिव्यक्ति चुनरी महोत्सव के रुप मे हुई जिसके तहत सेमरिया घाट मे शिवनाथ गंगा को चुनरी अर्पित किया गया, विराट जनसमूह की उपस्थिति के बीच छप्पन भोग एवं महाआरती वातावरण को भक्तिमय उमंग एवं उल्लास से सराबोर करती हुई नजर आयी

Latest
*आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि* *अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट * *शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी* *2026 समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित* *हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत* *यादव समाज का दिवारी नृत्य-गायन लोकसंस्कृति की बिखरी छटा*