ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत*

बिलासपुर रतनपुर ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि नीरज जायसवाल की रिपोर्ट

*रतनपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया भव्य स्वागत*

*रतनपुर* कल्चुरियों की ऐतिहासिक राजधानी रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का हैहय वंशी कलचुरी कलार समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

उपमुख्यमंत्री  साव अपने जन्मदिन के अवसर पर माँ महामाया के दर्शन करने रतनपुर पहुंचे थे। इस दौरान समाज के लोगों ने श्रीफल, शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से रतनपुर में सहस्त्रबाहु चौक बनाने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

स्वागत में ये लोग रहे उपस्थित
श्री मोहित जायसवाल,  मनराखन लाल जायसवाल,  नीरज जायसवाल,  राजेश जायसवाल, डॉ. सुनील जायसवाल संजय जायसवाल,  रमेश जायसवाल (बिलासपुर), डॉ. चंद्र कुमार जायसवाल,  नरेंद्र जायसवाल,  आनंद प्रकाश जायसवाल,  प्रवीणभंज जायसवाल, डॉ. सूर्य प्रकाश जायसवाल,  ओम प्रकाश जायसवाल,  अरुण जायसवाल (बेलतरा),  राजेंद्र प्रसाद जायसवाल,  यागवेन्द्र डिक्सेना,  सनत जायसवाल,  महेंद्र जायसवाल (बिलासपुर),  नरेंद्र कुमार जायसवाल (नवागांव), श्रीमती विनीता जायसवाल, श्रीमती अनामिका जायसवाल, श्रीमती शैल जायसवाल।

समाज के लोगों ने कहा कि रतनपुर कलचुरी वंश की राजधानी रही है, इसलिए यहाँ सहस्त्रबाहु चौक बनना समाज के गौरव को बढ़ाएगा।

Latest
*डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि* *अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट * *शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी* *2026 समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित* *हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत*