करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

*लमकेना की उचित मूल्य दुकान यथावत रखने के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*

*श्री सतगुरु महिला स्व सहायता समूह को ही संचालन का जिम्मा रखने की मांग, महिलाओं ने कहा – हमें गांव में ही मिले रोजगार, शिकायत का नहीं है कोई अवसर*

*करगीरोड (कोटा) / ग्लोबल न्यूज।* कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लमकेना में शासकीय उचित मूल्य दुकान को यथावत रखने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण कोटा एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दुकान का संचालन श्री सतगुरु महिला स्व सहायता समूह के पास ही बनाए रखने की मांग की।

*नए विज्ञापन से ग्रामीणों में नाराजगी*

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत लमकेना में खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए नया विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वर्तमान समूह का संचालन बेहतर है, तो फिर बदलाव क्यों?

ज्ञापन में बताया गया कि श्री सतगुरु महिला स्व सहायता समूह द्वारा 24/09/2018 से शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से समूह द्वारा गांव के प्रत्येक हितग्राही को समय पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

*सचिव उमेश्वरी खांडे ने रखी बात*

समूह की सचिव उमेश्वरी खांडे ने ज्ञापन में बताया कि उनका समूह इस दुकान को स्व-रोजगार के रूप में संचालित करना चाहता है, ताकि गांव की महिलाओं को रोजगार के लिए बाहर न भटकना पड़े और उन्हें अपने ग्राम पंचायत में ही रोजगार मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि -हमारे समूह के खिलाफ आज तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संचालक द्वारा ग्राम पंचायत के प्रत्येक सदस्य को समय पर, सही मात्रा में राशन दिया जाता है। इसलिए दुकान को यथावत हमारे समूह के पास ही रखा जाए।

*महिलाओं की बड़ी भागीदारी*

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। महिलाओं का कहना था कि यह दुकान सिर्फ राशन की दुकान नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। अगर यह दुकान छिन गई तो गांव की कई महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा  हमें बाहर का संचालक नहीं चाहिए, हमें अपनी बहन-बेटियों का समूह ही चाहिए जो हमें समय पर राशन देता है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी सौंपा ज्ञापन*ं

ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर सिर्फ एसडीएम कार्यालय तक ही सीमित नहीं रखा। उक्त ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू* और प्रदेश के *उपमुख्यमंत्री अरुण साव* को भी ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों को आशा है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की पहल से उनकी इस जायज मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और श्री सतगुरु महिला स्व सहायता समूह को ही दुकान के संचालन की जिम्मेदारी यथावत सौंपी जाएगी।



Latest
*हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत* *यादव समाज का दिवारी नृत्य-गायन लोकसंस्कृति की बिखरी छटा* * मांस मटन की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन* *आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण*