*धान खरीदी का शुभारंभ नवागांव मंडी में हुई पहली खरीदी*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
कोटा-पीपरतराई सहित सभी केंद्रों में धान खरीदी का शुभारंभ, नवागांव मंडी में हुई पहली खरीदी
प्रथम किसान समुंदिया बाई लहरे का किया गया सम्मान, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल रहे मुख्य अतिथि, किसानों में दिखा उत्साह
*करगीरोड (कोटा) ग्लोबल न्यूज*
शासन-प्रशासन के निर्देश पर कोटा विकासखंड के नवागांव धान खरीदी केंद्र के अलावा कोटा, पीपरतराई और आसपास के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का शुभारंभ कर दिया गया है।
सेवा सहकारी समिति नवागांव धान मंडी में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर प्रथम धान खरीदी किसान समुंदिया बाई लहरे का धान खरीदी कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में किसानों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। पहली खरीदी के साथ ही मंडी में किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
शासन की मंशा – किसानों को न हो कोई परेशानी
धान खरीदी के शुभारंभ पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों में तौल कांटा, बारदाना, नमी मापक यंत्र, पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसानों से अपील की गई कि वे टोकन व्यवस्था के अनुसार ही धान लेकर आएं, ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
प्रशासन की व्यवस्थाओं पर रहेगी नजर
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, कटौती या बिचौलियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत केंद्र प्रभारी, समिति प्रबंधक या प्रशासन को जानकारी दे। शासन-प्रशासन किसानों के हित में हर समय खड़ा है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित जायसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण, रामकृष्ण पालके सरपंच नवागांव, मोहन श्रीवास, बैकुंठ नाथ जायसवाल, विनोद विश्वकर्मा मंडी अध्यक्ष नवागांव, भूपेंद्र जायसवाल उप सरपंच नवागांव, श्रवण जायसवाल, रवि साहू, सतीश तिवारी, जगदीश नायक, एकानंद चतुर्वेदी इकाई अध्यक्ष नवागांव, देवीलाल नाग इकाई अध्यक्ष, सुखीराम जायसवाल, रूप कुमार जायसवाल, अश्वनी श्रीवास, केशव देवांगन, नारायण साहू, प्रबंधक दिलेश्वर लहरे, संदीप साहू, पंच रमेश जायसवाल, रामनारायण साहू, खुमन लाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
किसानों में उत्साह, मंडियों में बढ़ी रौनक
धान खरीदी शुरू होते ही नवागांव सहित कोटा, पीपरतराई और आसपास की मंडियों में रौनक लौट आई है। ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान लेकर किसान मंडी पहुंच रहे हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन की इस व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि समय पर खरीदी शुरू होने से उन्हें राहत मिली है।
अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन के दावे जमीनी स्तर पर कितने खरे उतरते हैं और किसानों को बिना परेशानी के धान का पूरा दाम मिल पाता है या नहीं।
