ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सोनाडीह सीमेंट प्लांट के खिलाफ किसानों का बिगुल, विधायक बोले – अब आंदोलन ही समाधान दस वर्षो से नहर पर पुलिया नहीं बना, अब सोनाडीह सीमेंट प्लांट का रेल रोकेंगे  विधायक इन्द्र साव*



भाटापारा 22 नवंबर/यूवोको विस्टास कार्प लिमिटेड सोनाडीह सीमेंट प्लांट की हठधर्मिता और वादाखिलाफी से त्रस्त भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। पूर्व में दिए गए अल्टीमेटम और प्रशासनिक पत्राचार के बावजूद सीमेंट प्रबंधन द्वारा भाटापारा शाखा नहर की रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने के विरोध में क्षेत्र के किसानों ने अब उग्र आंदोलन का मन बना लिया किसानों की इस जायज मांग के समर्थन में विधायक इन्द्र साव स्वयं आंदोलन के मैदान में उतरने जा रहे हैं। विधायक इन्द्र साव ने चेतावनी दी है सीमेंट प्लांट प्रबंधन की किसान विरोधी रवैया अब बर्दास्त से बाहर है जब तक नहर पर पुलिया नहीं तब तक प्लांट का रेल मार्ग बाधित करेंगे विदित हो कि वर्ष 2015 में सोनाडीह सीमेंट प्लांट के लिए रेलवे लाइन का निर्माण किया गया था। उस समय प्लांट प्रबंधन ने क्षेत्र के किसानों को आश्वस्त किया था कि सिंचाई व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जाएगी। लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी रेलवे लाइन के नीचे भाटापारा शाखा नहर पर पुलिया कैनाल क्रॉसिंग स्ट्रक्चर का निर्माण नहीं किया गया है।
इससे पहले भी विधायक इन्द्र साव ने नहर विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ स्थल का निरीक्षण किया था, जिसमें यह तथ्य सामने आया था किऽ भाटापारा शाखा नहर के बाईं अंतिम छोर वितरक नहर की रेलवे क्रॉसिंग पर चार प्रमुख स्थलों आर.डी. 1980 मी., आर.डी. 240 मी., आर.डी. 3930 मी., और खपरी माइनर के आर.डी. 2810 मी. से 2850 मी. के मध्य पर पुलिया का निर्माण ही नहीं हुआ है विभाग द्वारा कई बार पत्राचार और मांग पत्र प्रेषित करने के बावजूद सीमेंट प्रबंधन ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया है। पुलिया के अभाव में नहर का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण मोपकी, धनेली, चंदेली, सिल्वा, मोपका, बकुलाही, धौराभाठा, भरतपुर, भोथीडीह, खपरी और निपनिया सहित लगभग 11 गांवों के किसान सिंचाई से वंचित हैं और खेती-किसानी में पिछड़ रहे हैं।
विधायक इन्द्र साव ने पूर्व में इस गंभीर विषय पर सीमेंट प्रबंधन से चर्चा की थी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने तात्कालीन जिला कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर किसानों की पीड़ा और आक्रोश से प्रशासन को अवगत कराया था। श्री साव ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयां अंचल के भोले-भाले किसानों, मजदूरों और स्थानीय बेरोजगारों का लगातार शोषण और उपेक्षा कर रही हैं अब इस मामले में ठोस कार्रवाई न होते देख, विधायक इन्द्र साव प्रभावित 11 गांवों के किसानों के साथ एक बड़ी बैठक की गई। इस बैठक में रेलवे क्रॉसिंग पर तत्काल पुलिया निर्माण, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार में प्राथमिकता, लंबित मुआवजा की राशि और सीएसआर मद से क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य कराए जाने की मांगों को लेकर सीमेंट प्रबंधन के खिलाफ उग्र किसान आंदोलन की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई। विधायक साव ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की समस्त जवाबदारी सोनाडीह सीमेंट प्लांट प्रबंधन की होगी। बैठक में विशेष रूप से जिला कॉंग्रस अध्यक्ष सुश्री सुमिंत्रा धृतलहरे उपस्थित थी उन्होंने किसान हित में उग्र आंदोलन का समर्थन है  बैठक में सभी प्रभावित गाँव के किसान प्रतिनिधि, निपनिया मंडल के जनप्रतिनिधि, दिनेश तिवारी, जीत्तू ठाकुर, दीपक नेताम, दीपक साहू, जगमोहन, कोमल साहू, पुरूषोत्तम, राजा, रोहित नेताम, गणेश राम साहू, सुनिल कुमार , श्रीकांत धु्रव, नोहर सिंग, रामचन्द्र धु्रव, पवन कुमार ध्रुव, सुखराम, नरेनद्र कुमार, उमेश, रामप्रसाद धु्रव, योगेश कुमार पाल, ईश्वर साहू, लुकेश यदु, खेलावन यादव, शत्रुहन साहू, भुवनलाल साहू, दिलहरण वर्मा, सालिकराम साहू, मिलराम साहू, शोभाराम साहू, लीलाराम मरकाम, देवचरण साहू, पुहुपराम डहरिया, हमेंत वर्मा, प्रदीप कुमार, टुकेश्वर, खुमेश साहू, चेतन कुमार, प्रेम लाल साहू, ईश्वर वर्मा, कौशल साहू, कुलेश्वर वर्मा, कुंदन वर्मा, आनंद, मुकेश ठाकुर, राम सागर, हर्षकुमार वर्मा, जय कुमार साहू, सहित भारी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहें

Latest
*इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत* *यादव समाज का दिवारी नृत्य-गायन लोकसंस्कृति की बिखरी छटा* * मांस मटन की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन* *आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण* *अमरकंटक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंवला नवमी*