*शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी*


भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट और

*कार्तिक पूर्णिमा पर टोहडी घाट में शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी*
भाटापारा 24 नवंबर/कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार प्रातः भाटापारा के समीप स्थित टोहडी घाट एवं सेमरिया घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवनाथ नदी के तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सूर्योदय होते-होते पूरा घाट श्रद्धालुओं से भर गया। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित हजारों लोगों ने पवित्र नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा भी प्रातः टोहडी घाट पहुंचे। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात उन्होंने भगवान भोलेनाथ, भगवान कार्तिकेय और शिवनाथ नदी की पूजा-अर्चना की, नदी में दीप प्रवाहित किए, पुष्प अर्पित किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा केवल स्नान का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, सेवा और समर्पण का पर्व है। उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और जीवनधारा का प्रतीक है और इसके तट पर आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है शिवरतन शर्मा ने कहा कि उन्होंने शिवनाथ नदी से यही प्रार्थना की है कि प्रदेश के हर घर में सुख-शांति बनी रहे, किसानों की फसल अच्छी हो, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहे सेमरिया घाट और टोहडी घाट पर सुबह से ही दीपदान, आरती और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दीपदान किया और अपने परिजनों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूरा घाट हर-हर महादेव और जय शिवनाथ मैया के जयकारों से गूंजता रहा। सैकड़ों दीपकों से जगमगाता घाट का दृश्य अत्यंत मनोरम प्रतीत हो रहा था उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसके बाद देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इसी मान्यता के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु सेमरिया घाट और टोहडी घाट पहुंचे थे शिवरतन शर्मा ने घाट पर मौजूद वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से मुलाकात की, उनका हालचाल पूछा और सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।









