छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डा. सोमनाथ द्वारा रावत को केंद्रीय सूची में लेने हेतु मांग की गई*

*ग्लोबल न्यूज लाइव रामनारायण यादव की रिपोर्ट*
*राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष से डा सोमनाथ द्वारा रावत को केंद्रीय सूची में लेने हेतु मांग की गई*

बिलासपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार के माननीय अध्यक्ष गंगाराम अहीर का आज बिलासपुर आगमन हुआ। एस ई सी एल के गेस्ट हाउस में भेंट मुलाकात में पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डा सोमनाथ यादव ने अहीर जी से यादव जाति के अंतर्गत उपजाति रावत को जो कि छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक एक पर यादव जाति के साथ उपवर्ग के रूप में अंकित है उसे केंद्र की सूची में यादव के साथ रावत को जोड़े जाने के लिए उनसे कार्यवाही हेतु निवेदन किया। डा सोमनाथ यादव ने उनको बताया कि उनके अधक्षीय कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली रावत को यादव जाति के कालम में जोड़े जाने हेतु पत्र व्यवहार किया गया था किंतु आज तक केंद्र की सूची में रावत नही जुड़ा है।
अहीर ने डा सोमनाथ की मांग पर छत्तीसगढ़ के हजारों यादव बंधुओं की परेशानी को समझते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिए। ज्ञात हो कि रावत उपवर्ग को यादव के साथ जोड़ने की मांग छत्तीसगढ़ यादव समाज की काफी पुरानी मांग है, हजारों लोगो के मिसल में या अन्य रिकार्ड में यादव के जगह रावत लिखा है जिसके कारण केंद्र की नौकरी या अन्य कार्यों में यादव समाज को बहुत परेशानी होती है।इस अवसर पर बिलासपुर जिलेयादव समाज के संरक्षक डा मंतराम यादव, उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

Latest
*हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश*