करगी रोड कोटा

*जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण जारी*

*कोटा ग्लोबल न्यूज*
*जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण जारी*
बिलासपुर, 16 नवम्बर 2023/ जिले में विधानसभा आम निर्वाचन हेतु मतदान सामग्री वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आज सुबह से ही मतदान दल के अधिकारी कर्मचारी मतदान सामग्री स्थल में पहुंचकर निर्धारित काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कर्मियों से बातचीत कर जानकारी भी ली। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest
*डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि* *अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट * *शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी* *2026 समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित* *हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत*