पंखाजूर

*कांकेर पुलिस को वित्तीय फ्रॉड के प्रकरणों में मिली सफलता,जल्द पीड़ितों को लौटाए जाएंगे रुपए*

कांकेर पुलिस को वित्तीय फ्रॉड के प्रकरणों में मिली सफलता,जल्द पीड़ितों को लौटाए जाएंगे रुपए

/बिप्लब-की रिपोर्ट/

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*

पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल के कुशल निर्देशन,अविनाश ठाकुर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेऱ के मार्गदर्शन,अविनाश ठाकुर डीएसपी सायबर के पर्यवेक्षण में माह 1.08.2023 से 31.08.2023 तक की स्थिति में, जिले में कुल 9 अलग-अलग मामलों के वित्तीय फ्रॉड प्रकरणों में 1,30,497 रुपए को होल्ड कराने में सफलता प्राप्त हुई है। इसे प्रार्थियों के खाता में न्यायालय के माध्यम से वापस कराया जाएगा। इसमें सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक मनीराम भोई, पर्वत पोया आरक्षक तिरीथ दिवाकर, दिनेश ध्रुव, शैलेन्द्र साहू, ज्ञानचंद ठाकुर एवं आसमोतिन भास्कर कांकेर का अहम भूमिका रही है।

कांकेर पुलिस प्रेस के माध्यम से आम जनता से अपील करती है कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें, ओटीपी,एटीएम क्रेडिट कार्ड,बैंक डिटेल,की जानकारी किसी को साझा न करें,एसएमएस से प्राप्त लिंक एवं किसी भी प्रकार के अनजान लिंक पर क्लिक न करें सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें, किसी भी प्रकार के हेल्पलाइन नम्बर को गुगल या सर्च इंजन पर फाइंड न करें। व्हाट्सअप पर अनजान कॉल रिजीव न करें, रिमोर्ट एक्सेस एप,या अन्य किसी एप पर अनजान व्यक्ति के बोलने पर डाउनलोड कर इंस्टाल न करें, इस प्रकार सावधान रहते हुये ऑनलाइन फायनेंसियल फ्रॉड से बचा जा सकता है। असावधानीवश फाईनेंशियल,यूपीआई फ्राड होने पर स्वयं त्वरित कार्यवाही करते हुये सायबर पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 1930 में डायल कर कम्प्लेन कर सकते है अथवा सायबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाईन कम्प्लेन स्वयं भी दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही जिला कांकेर के सायबर सेल में आकर तत्काल कम्प्लेन करवा सकते है। त्वरित शिकायत करने से फ्राड हुई राशि को तत्काल होल्ड कराया जा सकता है एवं राशि आसानी से वापस पाई जा सकती है।

Latest
*डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि* *अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट * *शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी* *2026 समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित* *हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत*