Global news live
कांकेर

*विधायक नाग ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. चिंतू हल्बा ( देहारी ) के मूर्ति स्थापना का किया भूमिपूजन*



**बिप्लब कुण्डू की रिपोर्ट**

10 लाख रुपए की लागत से मूर्ति का होगा निर्माण, और 4 लाख रुपए के शेड का भी हुआ भूमिपूजन

ग्रामीणों की मांग पर विधायक नाग ने अंतागढ़ नारायणपुर स्टेट हाइवे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का किया भूमिपूजन

पखांजूर-कांकेर
विधायक अनूप नाग ने शनिवार को ग्राम पंचायत कोलर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान भूमकाल आंदोलन में महत्पूर्ण योगदान देने वाले वीर सपूत स्व. चिंतू हल्बा देहारी के मूर्ति की स्थापना के लिए विशेष विधिवत् पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी स्व. चिंतू हल्बा देहारी की याद में समर्पित किया गया ।

स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण योद्धा के रूप में स्व. चिंतू हल्बा का सम्मान करना और उनकी महान योगदान को याद दिलाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से इस वीर सेनानी के साथ उनकी साहसी कथाओं को सुना और उनकी शौर्यगाथाओं को पुनः जीवंत किया। इस समारोह ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. चिंतू हल्बा के योगदान को समझने और समर्थन देने का एक महत्वपूर्ण मौका प्रदान किया, जो उनकी आज की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकता है।

इस मौके पर विधायक नाग ने कहा की स्व. चिंतू की प्रतिमा स्थापित होने से भावी पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यों को जानने के साथ-साथ देश के पुराने इतिहास से प्रेरणा ले सकेगी । चिंतू की प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची बनाकर स्थल में लगाई जाए। विधायक ने कहा कि भारत देश की आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश को आजाद कराया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मृति में रखने के साथ-साथ उनके त्याग एवं बलिदान को जानना भावी पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

शेड निर्माण कार्य का विधायक नाग ने किया भूमिपूजन

इसके साथ ही विधायक नाग ने कोलर के बाजरपारा में 4 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया साथ ही 3 दिन पूर्व अंतागढ़ नारायणपुर स्टेट हाइवे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए 136 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिलने की खबर से हर्षित ग्रामीणों ने विधायक नाग से भूमिपूजन करने की मांग कर डाले, विधायक नाग ने भी ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अंतागढ़ नारायणपुर स्टेट हाइवे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया । ग्रामीणों ने जिसके बाद तालिया बजाकर विधायक नाग का अभिवादन किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इनकी रही मौजूदगी

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल,कांग्रेसी नेता मुकेश ठक्कर, जनपद सदस्य धन्तेश्वरी वट्टी, जयंत पाणिग्रही, दलपत सिंह देहारी, चंदेल कुमेटी, सरपंच तारावती बघेल, सुशीला नूरेटी, राजवती नूरेटी, निलेश्वरी दुग्गा, सोनू उसेंडी, सुमेश बघेल, उमेश बघेल, चैन सिंह नूरेटी, मानसू उसेंडी, मोहन नूरेटी, अर्जुन गावड़े, लखु नूरेटी, धरम सिंह बघेल, सोमनाथ उसेंडी, अविनाश गणविरे, बंसी दुग्गा, प्यारे उसेंडी, विसाहु दर्रो, विक्रम दुग्गा, आत्मा दुग्गा, सोमनाथ कुमेटी, विनोद नाग, वीर सिंह गावड़े, बंशी कड़ियाम, देवकरण देहारी समेत युवा, महिलाएं, बच्चे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*