
*भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ*
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ-उदित नारायण द्विवेदी बने अनूपपुर जिला अध्यक्ष
युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल तिवारी को बनाया गया
अमरकंटक /अनूपपुर – भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा मध्यप्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं । संगठन के ऊर्जावान , सक्रिय एवं समाजसेवी विप्र बंधु उदित नारायण द्विवेदी को भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा जिला अनूपपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । वहीं संगठन के कर्मठ , संघर्षशील एवं समर्पित समाजसेवी अनिल कुमार तिवारी को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों , निष्ठा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
इन नियुक्तियों से अनूपपुर जिले सहित पूरे प्रदेश के विप्र समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है । समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा , मजबूत संगठनात्मक क्षमता एवं सेवा-भाव के साथ समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगा ।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उदित नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में अनूपपुर जिले में संगठन और अधिक सक्रिय , संगठित एवं प्रभावशाली बनेगा तथा समाज के हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए नए आयाम स्थापित होंगे ।
वहीं अनिल कुमार तिवारी जिन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई , उनके उत्कृष्ट कार्यकाल एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है । उनकी नियुक्ति संगठन द्वारा उनके कार्यों के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है ।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने भगवान श्रीराम , भगवान परशुराम एवं माँ गायत्री से प्रार्थना की कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी सदैव स्वस्थ , यशस्वी एवं ऊर्जावान रहें तथा भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना अमूल्य योगदान देते रहें । सभी ने दोनों को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई , शुभकामनाएँ एवं सफल गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं ।

