Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
कोटा का गौरव प्रेरणा गुप्ता ने देश की सबसे कठिन परीक्षा में मारी बाजी
करगी रोड-कोटा, 22 जून 2026
नगर की बेटी प्रेरणा गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रेरणा, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता एवं श्रीमती राधा गुप्ता की सुपुत्री हैं।

CA परीक्षा देश की सबसे कठिन व्यावसायिक परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। प्रेरणा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से पूरे नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

सी ए प्रेरणा गुप्ता

प्रेरणा ने कहा
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। इसका पूरा श्रेय मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को देती हूं। माता-पिता ने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया। भाइयों प्रणय गुप्ता और सिद्ध गुप्ता ने जब भी मनोबल गिरा तो मुझे प्रोत्साहित किया।
उन्होंने युवाओं से भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और मेहनत करने का संदेश दिया।
नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रेरणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का मानना है कि प्रेरणा की सफलता नगर की छात्राओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी
पूरे क्षेत्र को गौरव और हर्ष का विषय।
प्रेरणा को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।

Latest news
*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास*