Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में विगत दो दिनों से झमाझम मूसलाधार वर्षा का सिलसिला लगातार जारी है । अषाढ़ माह के आगमन के साथ ही क्षेत्र में मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है और प्रकृति अपने वास्तविक स्वरूप में दिखाई दे रही है ।

5 जुलाई 2026 दिन  रविवार से तेज गर्जना , बादलों की गड़गड़ाहट और रुक-रुककर हो रही मूसलाधार वर्षा का क्रम प्रारंभ हुआ जो रातभर कभी तेज , कभी मध्यम और कभी हल्की बारिश के रूप में जारी रहा । 6 जुलाई सोमवार को भी समाचार लिखे जाने तक लगातार बारिश की झड़ी  होती रही । आसमान में घने काले बादलों का डेरा बना रहा तथा बीच-बीच में घना कोहरा छाने से वातावरण और भी मनमोहक हो जाता रहा ।

अमरकंटक में लगातार हो रही वर्षा के कारण अमरकंटक आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की संख्या में अन्य दिनों की अपेक्षा कमी देखी गई । वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेती-किसानी के कार्यों , जुताई एवं बुवाई में जुट गए हैं जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही ।

दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा की झड़ी के चलते पवित्र नगरी अमरकंटक का मौसम अत्यंत ठंडा एवं खुशनुमा हो गया है । आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 15 रहने से वातावरण पूरी तरह स्वच्छ एवं शुद्ध बना हुआ है ।

मौसम के इस मनोहारी स्वरूप ने अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं । चारों ओर हरियाली , बादलों की आवाजाही , रिमझिम वर्षा झड़ी और घने कोहरे का अद्भुत दृश्य श्रद्धालुओं एवं प्रकृति प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है ।

Latest news
*अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात* *भाटापारा में यातायात व्यवस्था समस्याग्रस्त, सरयू साहित्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन* *गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री एवं ओपी चौधरी का पुतला दहन* *बारिश के साथ दिखने लगा मोर गांव मोर पानी अभियान का असर*