
*कोटा विकासखण्ड की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह *
कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट

कोटा विकासखण्ड की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह किसान हितैषी कार्यक्रम आयोजित
करगीरोड (कोटा) केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में 29 जून से 4 जुलाई तक “सहकारिता सप्ताह” मनाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में उपायुक्त सहकारिता सी.एस. जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी सहकारी समितियों में भी सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
कोटा में हुए ये कार्यक्रम
कोटा विकासखण्ड की विभिन्न सहकारी समितियों में सहकारिता ध्वजारोहण, के सी कार्ड वितरण, माइक्रो एटीएम सुविधा, वृक्षारोपण सहित किसान हितैषी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही सहकारिता के माध्यम से किसानों के विकास में इसकी भूमिका और महत्व के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।
पीपरतराई समिति में वृक्षारोपण और केसी वितरण
आदिवासी सेवा सहकारी समिति पीपरतराई में समिति प्रांगण में सहकारिता विभाग के सीईओ, जनप्रतिनिधि, किसान बंधु एवं समिति के समस्त कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पात्र किसानों को केसी कार्ड भी वितरित किए गए।
वृक्षारोपण के अवसर पर किसानों को पेड़ लगाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सभी किसान बंधुओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
सहकारिता सप्ताह के तहत समिति में नए किसानों को सदस्य भी बनाया जा रहा है। साथ ही उन्हें खाद, बीज एवं नगद ऋण का वितरण किया जा रहा है।
