
*कोटा में पल्स पोलियो अभियान शुरू*
कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 39,075 बच्चों को पिलाई जाएंगी 2 बूंद जिंदगी की
करगीरोड (कोटा)विकासखण्ड कोटा अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कोटा नगर पालिका वार्ड नं. 11 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटा में किया गया।
पार्षद कान्हा गुप्ता ने स्थानीय मोहल्ले के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की 2 बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी, पार्षद सुलेश पाण्डेय, पार्षद देवेंद्र कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक NHM सहित स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षकगण, ANM, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विकासखण्ड कोटा में इस अभियान के अंतर्गत 264 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 39,075 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। बूथ दिवस के बाद घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को भी खुराक दी जाएगी।


