Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन*


जीपीएम ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

//गौरेला पेंड्रा मरवाही// ग्राम बचारवार के बड़े मोहल्ला नवापारा भोगा टोला से सृजन दुर्गोत्सव सेवा समिति के रामनामी समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई। युवाओं में कांग्रेस के प्रति जबरदस्त जोश और उमंग देखने को मिला।

युवाओं के नेता *सियाराम कौशिक* ने कहा कि “हमारे बाप-दादा पूर्वज सभी पंजा छाप कांग्रेस में ही थे और हमेशा रहेंगे। बीच में हमारा पैर डगमगा गया था, जिसके कारण हम भाजपा में कार्य करने लगे थे। लेकिन अब हमें सही मार्ग जिला कांग्रेस महामंत्री *शिवांश दुबे जी* में दिखाई दिया है। अब हम हमेशा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में रहेंगे।”

हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यह समाज भाजपा के पक्ष में था, लेकिन इस बार सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस में घर वापसी की।

*शिवांश दुबे ने पहनाकर किया पार्टी में शामिल* 
जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे ने नवापारा के रामनामी समाज के सभी युवाओं को तन-मन से कांग्रेस में शामिल कराकर गमछा पहनाया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

*नीरज कौशिक के नेतृत्व में हुआ सफल आयोजन* 
कार्यक्रम की रूपरेखा *नीरज कौशिक* के नेतृत्व में तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सियाराम कौशिक, मनीष चौधरी, राजकुमार, संदीप कुमार, किशन लाल, गणेश भरिया, सुनील, विकास सरकार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, दुर्गेश सूर्यवंशी, दुर्गेश चौधरी, अजय, भूपेंद्र चौधरी, दुर्गेश DK, सारांश, शुभम, रामचंद्र, आदित्य चौधरी, अरुण चौधरी, विक्रम कुमार, नरेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी, अमन, देवनारायण, साहिल सूर्यवंशी, योगेश कुमार, राहुल कौशिक, मोटू सहित बड़ी संख्या में साथी उपस्थित थे।

सभी ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Latest news
*बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात* *भाटापारा में यातायात व्यवस्था समस्याग्रस्त, सरयू साहित्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन* *गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री एवं ओपी चौधरी का पुतला दहन* *बारिश के साथ दिखने लगा मोर गांव मोर पानी अभियान का असर* *कोटा विकासखण्ड की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह * *अमरकंटक में मानसून की दस्तक से एक घंटे हुई  मूसलाधार वर्षा* *जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े जूते व शैक्षणिक सामग्री*