Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्माथ चिकित्सालय में लकवा,मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर



अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार दिनांक 05/07/2026  को श्री कल्याण सेवा आश्रम एवं प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में लकवा (पैरालिसिस) एवं मिर्गी रोग के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया । शिविर में क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों एवं जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया ।

शिविर में आज कुल 40 मरीजों का पंजीयन किया गया । बिलासपुर (सी जी) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उनकी समस्याओं का गहन परीक्षण किया तथा आवश्यक उपचार एवं दवा संबंधी परामर्श प्रदान किया । इस अवसर पर मरीजों को रोगों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर उपचार , नियमित दवा सेवन तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई ।

श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय शिविर में आज डॉ. मनोज मौर्य , डॉ.एस.के. तिवारी , डॉ. राजेश नंदानी तथा फार्मासिस्ट अभिषेक मिश्रा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं । आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सालय के सुखनंदन सिंह , राजेश कुमार तिवारी , रामसनेही नापित , ईश्वरी पंड्राम एवं दीपक कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

आयोजकों ने बताया कि प्रथम हॉस्पिटल  बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम प्रत्येक रविवार को अलग-अलग बीमारियों के उपचार एवं परामर्श हेतु श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में आकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है । इन शिविरों के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उनके निकट ही उपलब्ध कराई जा रही हैं ।

श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सालय सुविधा के साथ-साथ निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की जाती है ।  आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है ।

Latest news
*बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात* *भाटापारा में यातायात व्यवस्था समस्याग्रस्त, सरयू साहित्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन* *गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री एवं ओपी चौधरी का पुतला दहन* *बारिश के साथ दिखने लगा मोर गांव मोर पानी अभियान का असर* *कोटा विकासखण्ड की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह * *अमरकंटक में मानसून की दस्तक से एक घंटे हुई  मूसलाधार वर्षा* *जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े जूते व शैक्षणिक सामग्री*