Global news live
खोंगसरा आमागोहन ग्लोबल न्यूजछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल*

खोंगसरा टेंगनमाड़ा ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट

खोंगसरा–टेंगनमाड़ा के बीच सुखनाला में भालू की मौत, लगातार वन्यजीवों की मौत से उठे सवाल*

बिलासपुर वन्य क्षेत्र खोंगसरा–टेंगनमाड़ा के बीच स्थित सुखनाला में शनिवार को एक भालू मृत अवस्था में पाया गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भालू की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में हिरण और तेंदुए की मौत के बाद अब भालू की मौत का मामला सामने आया है। लगातार हो रही वन्यजीवों की मौतों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर इन मौतों के पीछे क्या कारण है? क्या जहर, शिकार या बीमारी इसकी वजह है? इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Latest news
*भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात* *भाटापारा में यातायात व्यवस्था समस्याग्रस्त, सरयू साहित्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन*