
*भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात, ₹10 लाख से बनेगा आधुनिक मुक्ति धाम शेड*
*नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया भूमिपूजन; कहा— “अंतिम विदाई के क्षणों में भी नागरिकों को मिले सम्मानजनक सुविधा, यही हमारी प्रतिबद्धता”*
भाटापारा 5 जुलाई/नगर पालिका परिषद भाटापारा ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित मुक्ति धाम में लगभग ₹10 लाख की लागत से बनने वाले मुक्ति धाम शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा मुक्ति धाम में शेड निर्माण की मांग की जा रही थी। अंतिम संस्कार के दौरान तेज धूप, वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद नागरिकों को अंतिम संस्कार जैसे अत्यंत संवेदनशील अवसरों पर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, “विकास का वास्तविक अर्थ केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण नहीं है, बल्कि समाज की प्रत्येक आवश्यक सुविधा को संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराना भी है। मुक्ति धाम ऐसा स्थान है जहाँ हर परिवार कभी न कभी पहुँचता है। ऐसे समय में लोगों को असुविधा नहीं, बल्कि सम्मान और सुविधा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। नगर पालिका जनभावनाओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि भाटापारा नगर का प्रत्येक वार्ड मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो। जनहित के प्रत्येक कार्य को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप अनेक विकास कार्यों को गति दी जाएगी कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन के जन्मदिवस के अवसर पर आत्मीय माहौल में केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की भूमिपूजन समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.मोहन बांधे पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल सभापति गोविंद पटेल, सतीश तलरेजा ,कुंज राम कोशले , सभापति प्रतिनिधि देवेंद्र साहू ,दशरथ साहू पार्षद नंदकिशोर वैष्णव , लक्ष्मी कांत बंटी टंडन,प्रगतिशील सतनामी समाज के युवा शाखा अध्यक्ष माखन महिलाएंगे
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताअशोक साहू, मनीराम साहू, उत्तम साहू,शिव साहू,पुरुषोत्तम यदु मोहित ध्रुव, चंद्रकला साय, श्रवण साहू, खिलावन साहू, आनंद साहू, बिल्ला यादव, वार्ड के कार्यकर्ता साधराम ध्रुव, कुमार साहू, हरीश साहू, प्रदीप बंजारे, पुरुषोत्तम महिलांग, मनोज बंजारे ,नरेंद्र बंजारे जितेंद्र, अमोल दास, चुम्मन, ध्रुव, बल्लू माण्डले, गौरीशंकर, खिलावन,जयंत, विनय, उत्तम, कुलेश्वर, राज, देवा, नैतिक, सूर्यांश, वार्ड वासी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास कार्यों के प्रति नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद के जनहितकारी प्रयासों की सराहना की

