Global news live
कांकेर

*कांकेर में तेंदुए की मौत,लोहे की तार में फंसा तेंदुआ*



*बिप्लब कुण्डू की रिपोर्ट*
*पखांजूर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*
कांकेर में एक तेंदुआ गांव में घुस गया और फिर वापस जंगल में न जा सका। भूख से बस्ती में घुसा तेंदुआ लोहे की तार में फंस गया और उसकी जान चली गई।
शहर से सटे सिंगरघाट गांव में बीच बस्ती में तेंदुआ घुश आया।घटना सुबह करीबन 4 बजे की है।जब पहाड़ी से उतारकर एक तेंदुआ खाने की तलाश में गांव में घुस गया।इस दौरान गांव में ज्यादा चहल पहल नही थी,लेकिन मुर्गे मुर्गियां बाग देकर लोगो को जगाने की कोशिश कर रहे थे।तभी तेन्दुए ने उनपर हमला करने की कोशिश की।
तार में फंस गया था तेंदुआ–
मुर्गी मुर्गाये तो भाग गए लेकिन भूखा तेंदुआ इस दौरान एक घर के आंगन में रखे लोहे के तार में फंस गया।तार में फसने के बाद तेंदुआ बहुत निकलने की कौशिश की लेकिन तेंदुआ उसमें से निकल नही पाया।लोहे के तार में फंसे रहने और उससे निकलने की नाकाम कौशिश के दौरान तेंदुआ बूढ़ी तरह से घायल हो गया।
गांव के लोगो ने जैसे ही तेंदुए को देखा गांव में हड़कंप मच गया।इस कि जानकारी तुरंत सरपंच ने वन विभाग को दिया।गांव में तेंदुआ घुसने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोगो की भीड़ जमा होती गई।जिससे तेंदुए के रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी।पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया,भीड़ को हटाकर जब तक तेंदुए की रेस्क्यू करने की कौशिश की,तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।
सिंगारभाट पहाड़ी से सटा हुआ इलाका है,जहाँ बड़ी संख्या में तेंदुआ है।जो खाने की तलाश में पहाड़ी से उतरकर आवादी वाले इलाके में घुस आते है।तड़के सुबह में तेंदुआ शिकार में वस्ति में घुस आया था और उसकी जान चली गई।
मुख्यालय के समीप -ग्राम सिंगारभाट में मुर्गा खाने के चक्कर में एक 5 से 6 वर्ष के लगभग तेंदुए आई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने की बात पशु चिकित्सा दल के डाक्टरों ने कहीं है और खबर लिखे जाने तक उसका अंतिम संस्कार जलाकर फारेस्ट रेस्टहाउस में किया गया।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*