
*देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक पुलिस के गिरफ्त में*
*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*
*ट्रक ड्राइवर युवक गांव में कट्टा लहरा कर लोगो को कर रहा था भयाक्रांत*
थाना मरवाही
अपराध क्रमांक 229/23
धारा
25, 27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी
रमेश सिंह पिता बृजभान सिंह उम्र 24
निवासी स्कूल टोला देवगवा थाना मरवाही
मामला थाना मरवाही के ग्राम देवगवा का है। आरोपी रमेश सिंह पोर्ते जो की ट्रक ड्राइवर है अपने घर के सामने बंदूक लहरा का आने जाने वाले लोगो को भयाक्रांत कर रहा था। इसकी सूचना थाना मरवाही को प्राप्त हुई।
थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा ऊक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मरवाही को टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए ।
थाना मरवाही की टीम के द्वारा तत्काल देवगंवा जाकर आरोपी का पता किया गया। आरोपी पुलिस के आने की जानकारी हो गई थी जो बाड़ी में छिपा था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बताया कि यह कोयला लेकर हाईवा में सीधी सिंगरौली की ओर जाता था जो बिहार के एक ट्रक ड्राइवर से देशी कट्टा और कारतूस 2000 में लिया था। आरोपी के निशादेही पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के के शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा, आरक्षक इंद्रपाल आर्मो, नारद जगत, संजय रात्रे, महिला आरक्षक कमलेश जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
