Global news live
पंखाजूर

*नक्सलियों ने ली ग्रामीण की हत्या की जिम्मेदारी*


//मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, अब बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी//

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*
जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके के जूंगड़ा गांव के एक व्यति की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली। 26 जून को जूंगड़ा निवासी सनकू राम गोटा की हत्या कर नक्सलियों ने शव फेंक दिया था। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।सप्ताह भर बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा-आलपरस मार्ग में बैनर पोस्टर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में हत्या करना स्वीकार किया है। बैनर में लिखा है कि पार्टी का समाचार कोयलीबेड़ा थाने में देने के कारण मौत का घाट उतारा गया है।
गौरतलब हो कि नक्सली जब किसी व्यक्ति को मुखबिरी के शव में हत्या करते है तो वही पर्चा छोड़ कर जाते है या दूसरे तीसरे दिन बैनर-पोस्टर लगाकर हत्या करने की जिम्मेदारी लेते है। सनकू राम गोटा की हत्या 26 जून को हुई थी, नक्सलियों ने इसकी जिम्मेदारी सप्ताह भर बाद ली है।
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 26 जून को सुबह 11 बजे ग्राम जूंगड़ा के सनकु राम गोटा की हत्या की सूचना को लेकर सरपंच (पानीडोबिर) के नेतृत्व में ग्रामीण थाना आए थे। थाना स्टाफ, ग्रामीण/परिजनों के सहयोग से मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलिबेड़ा लाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

थाना कोयलिबेड़ा ने मामला दर्ज कर हत्या की जांच शुरू की। इसी बीच अब नक्सलियों ने बैनर लगाकर हत्या की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*