छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता में भाजपा मंत्री अमित साहू और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा हुए शामिल,*
    *बोले- ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ की भावना जगाएं..*

*भाटापारा में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर केंद्रित प्रेस वार्ता रखी गई। इस दौरान वक्ताओ  ने ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ पर दिया जोर*

भाटापारा 11 अक्टूबर/भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर केंद्रित प्रेस वार्ता रखी गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री अमित साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद यादव शामिल हुए। कहा कि, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर (पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती) से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती) तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
      अमित साहू ने कहा की आत्मनिर्भर भारत का यह संकल्प प्रधानमंत्री मोदी की देशभक्ति की अभिव्यक्ति है, जिसने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में देश को अवसर में बदलने की दिशा दी। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को फैलाने के लिए देशभर में संकल्प सम्मेलन, रथ यात्राएं और प्रदर्शनी आयोजित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है ‘मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ।’
      प्रेसवार्ता को वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने सम्बोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में जन-जन का अभियान है। हर व्यक्ति हर संगठन और हर विचार जब स्वदेशी की भावना से जुड़ता है, तब भारत की शक्ति और सामर्थ्य अनेक गुना बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना और गांव-गांव में रोजगार के अवसर पैदा करना है।
   शर्मा ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि सरकार योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी इनका लाभ मिल सके।
    जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा की छत्तीसगढ़ का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में जीएसडीपी को दोगुना कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचाना है। राज्य में स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कृषि संसाधनों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर की लोककला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हर्बल उत्पाद अब राष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं।
   वक्ताओ ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान करते हुए कहा कि इससे स्थानीय व्यापार और आत्मनिर्भर भारत दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा- दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।
    उक्त प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रमोद शर्मा,  नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राकेश तिवारी,  जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु,  मंडल महामंत्री उमाशंकर वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल,  पूर्व जिला मंत्री महाबल बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर मुख्यरूप से उपस्थित रहे.

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एक मात्र संगठन पत्रकारों के सुख दुख का साथी ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ केवल  पत्रकार साथियों के लिए संगठन में जुड़ने के लिए संपर्क करें  मोबाइल नंबर 9993774696/7024705011
Latest news
*धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला * *अमरकंटक की पावन धरा  पर वर्षा का रसमय आलिंगन*